उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव के कोरोना महामारी के चपेट में आने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी पत्नी साधना गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुलायम को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद कोरोना टेस्ट की जरूरत महसूस हुई थी।
Tag: #उत्तरप्रदेश
हाथरस- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहित 500 पर केस, जानें
उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर जम कर हंगामा बरपा है। आमलोग से लेकर विपक्षी दल, सोशल मीडिया से सड़क तक इस मुद्दे पर यूपी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। आलोचना की वजह रात में अंधेरे के वक़्त पीडिता का अंतिम संस्कार करना और उसके बाद विपक्षी नेताओं और मीडिया की एंट्री बैन करना है।
योगी की यूपी में आप नेता संजय सिंह की एग्रेसिव एंट्री, क्या बदलेंगे समीकरण?
उत्तरप्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ को अब तक का सबसे बेहतरीन सीएम माना जाता है। सबूत के तौर पर इस बाबत कई सरकारी, गैर सरकारी सर्वे अलग-अलग माध्यमों से उपलब्ध हैं। योगी के आने के बाद से विपक्ष लगभग यूपी में तटस्थ था। सपा बसपा को कोई ऐसा मौका विरले ही मिला जब योगी पर सवाल खड़े कर सकें लेकिन अब अचानक यूपी का माहौल बदल रहा है।
आगरा- केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सेना से मांगी गई मदद
उत्तरप्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिकंदरा इलाके में दो केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। आग की लपटें इतनी भयावह है कि कई किलोमीटर दूर से भी धुँए का गुबार उठता देखा गया। एहतियातन प्रशासन ने आसपास के लोगों को घरों से निकाल लिया है। फायर टेंडर की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए सेना से मदद मांगी गई है।
लखनऊ- रेलवे के बड़े अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या, रेल मंत्री ने की सीएम से बात
उत्तरप्रदेश में अपराधियों का तांडव अनवरत जारी है। गत दिनों से लेकर अभी तक राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों से हत्या जैसी जघन्य वारदात की खबरों का आना जारी है। इसी क्रम में आज दिल को दहला देने वाली एक घटना उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में रेल यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आर डी वाजपेयी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
