भारत और चीन के वरिष्ठ कमांडरों की 7वीं बैठक 12 अक्टूबर को चुशूल में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ अलगाव (डिसेन्गेज्मेन्ट) पर निष्ठा और गंभीरता के साथ रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया।
Tag: #चीन भारत
चीन ने पहली बार माना, गलवान वैली झड़प के दौरान मारे गए थे चीनी सैनिक, पढ़ें
लद्दाख में भारत चीन सीमा पर तनाव और संसद के दोनों सदन में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कड़े बयानों के बीच चीन ने पहली बार यह माना है कि लद्दाख की गलवान वैली में हुई भारत-चीनी सैनिकों की झड़प में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। लगभग 3 महीने के अंतराल में यह पहली बार है जब चीन की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
भारतीय सेना ने नापाक चीनी मंसूबों पर फेरा पानी, घुसपैठ की कोशिश विफल
लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना ने चीन के नापाक मंसूबों को एक बार फिर विफल किया है। यह घटना 29-30 अगस्त रात की बताई जा रही है। ख़बरो के मुताबिक पैंगोंग त्सो इलाके में चीन के सैनिकों ने चालबाजी दिखाते हुए घुसपैठ की कोशिश की हालांकि भारतीय सेना से हुई झड़प के बाद चीन को अपने कदम वापस खींचने पड़े। एक तरफ चीन भारत से बातचीत से सभी मसलों का हल निकालने का दिखावा कर रहा है वहीं दूसरी तरफ उसकी सेना घुसपैठ की कोशिश कर रही है
