होली के रंग ने कर दिया है त्वचा को बेरंग घबराइए मत, जानिए किन टिप्‍स को कर सकते हैं फॉलो ?

होली सभी को बहुत पसंद है।इस दिन सभी एक दूसरे को रंगों से सराबोर करना चाहते हैं,लेकिन होली का खुमार कहीं फीका न पड़ जाए।

इसका सभी ख्‍याल रखें।ऐसे में बहुत जरूरी है कि होली खेलने से पहले अपनी त्वचा को बेरंग होने से कैसे बचा सकते हैं इसकी जानकारी होनी बहुत जरूरी है।

आजकल बाजार में कुछ रंग ऐसे मिलते हैं जो कई केमिकल से तैयार किए जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप हर्बल रंगों से होली खेलें।

जो प्राकृतिक होने के साथ आपकी त्‍वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।आइए जानते हैं कि रंगों के इस पावन पर्व के मौके पर आप किस तरह से रंगों से त्वचा को बचाव करते हुए मस्ती कर सकते हैं।

जानिए होली के रंगों से बचने के उपाय
  • बर्फ के टुकड़ों से बनेगा काम:बर्फ के टुकड़ों को एक साफ सूती कपड़े में लपेटें। १०-१५ मिनट तक उसे अपने चेहरे पर लगाकर सिकाई करें। इसे आपके चेहरे को काफी आराम मिलेगा और यह नुकसानदायक रंगों के असर को भी रोकेगा।

 

  • तेल भी देगा राहत- तेल का इस्‍तेमाल आपके बालों को ही नहीं बल्कि त्वचा को भी नुकसान होने से बचा सकता है।१ बड़ा चम्मच आरंडी का तेल , नारियल तेल या फिर बादाम के तेल में मिलकर एक मिश्रण तैयार करें और उसकी एक मोटी सी परत को अपनी त्वचा पर लगाएं। यह आपकी त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाएगा।

 

  • सनस्क्रीन लगाना बिल्‍कुल न भूलें-किसी भी होली पार्टी के लिए घर से निकलने से पहले वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाना बिल्‍कुल भी न भूलें। इससे आपकी त्वचा पर टैनिंग नहीं होगी और पानी के गुब्बारों और रंगों से बचाव होगा।

 

  • नेल्‍स को बचाएगी नेलपॉलिश- अक्‍सर रंगों से खेलने के दौरान हमारे नाखूनों के अंदर भी काफी रंग भर जाता है। जिससे नाखून खराब हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नेलपॉलिश का एक मोटा कोट नाखूनों पर होली खेलने से पहले लगाएं। इसके बाद उन्‍हें नेल ऑयल से सील करें। जिससे नाखून बिलकुल सुरक्षित रहेंगे।इन उपायों को अपनाकर आप होली के रंगों से बिना डरें खूब धमाल मचा सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *