ड्रग्स मामले में एक्टर अरमान कोहली हुए अरेस्ट, भेजे गए जेल

ड्रग्स मामले में लंबी पूछताछ के बाद अभिनेता अरमान कोहली को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम को एनसीबी की अरमान कोहली के घर पर छापेमारी हुई थी जिसके दौरान उनके घर से ड्रग्स बरामद हुई थी।

उन्हें 12 घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम ने शनिवार की शाम में कोहली के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित एजेंसी के कार्यालय ले जाया गया क्योंकि उनके घर से कुछ नशीला पदार्थ मिला था।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य अधिकारियों के द्वारा कोहली की पूछताछ की थी। इसके बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार, एनसीबी मुंबई की एक टीम ने 28 अगस्त 2021 की सुबह छापेमारी की और हाजी अली के पास से एक बड़े ड्रग तस्कर अजय राजू सिंह को पकड़ा।

उसके पास से 25 ग्राम एमडी बरामद किया गया था। राजू के खुलासे के आधार पर एनसीबी मुंबई की एक टीम ने उपनगर अंधेरी में अरमान कोहली के घर पर छापा मारा और वहां से कोकीन बरामद की।

अरमान कोहली को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a), 27(a), 28, 29, 30, & 35 के तहत गिरफ्तार किया गया है तो वहीं बड़े ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा  22b(a), 27A, 28, 29, 30, & 35 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अबतक की जांच में यह सामने आया है कि इस मामले के तार विदेश से जुड़े हैं क्योंकि जो कोकीन बरामद की गई है वो साउथ अमेरिकन ओरिजिन की है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

गौरतलब हो कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेढ़ साल पहले आत्महत्या के मामले के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार बॉलीवुड में ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में एनसीबी रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, टीवी ऐक्टर भारती सिंह और उनके पति अभिषेक समेत कई कलाकारों से पूछताछ कर चुकी है।

Read More

  1. पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में क्या रहा खास, जानें
  2. राकेश टिकैत ने सरकार की तुलना तालिबान से की, लाठीचार्ज के विरोध में दिया बयान
  3. पैरा ओलंपिक में भारत के खाते में आए कई पदक, जानें किसने की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *