अमेरिका से पाकिस्तान की परमाणु धमकी- असीम मुनीर बोले, “डूबे तो आधी दुनिया को साथ ले डूबेंगे”

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक बयान देते हुए परमाणु युद्ध की धमकी दी। फ्लोरिडा के टैम्पा में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “हम परमाणु राष्ट्र हैं। अगर हमें लगा कि हम हारने वाले हैं, तो आधी दुनिया को साथ लेकर जाएंगे।”

उन्होंने इंडस जल संधि पर भी सीधा वार किया, चेतावनी दी कि भारत अगर नदियों पर कोई ढांचा बनाएगा तो पाकिस्तान उसे “10 मिसाइलों से खत्म कर देगा”। मुनीर के अनुसार, संधि निलंबित होने से पाकिस्तान के 25 करोड़ लोग भूखमरी के खतरे में आ सकते हैं।

कार्यक्रम में करीब 120 पाकिस्तानी मूल के लोग शामिल थे और मोबाइल लाने पर पाबंदी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां इजरायल डिफेंस फोर्स का एक प्रतिनिधि भी मौजूद था।

मुनीर ने भारत-पाक के हालिया चार दिन के सैन्य टकराव पर भी टिप्पणी की और भारत से अपने नुकसान का खुलासा करने को कहा। उन्होंने एक विवादित तुलना में पाकिस्तान को “कंकड़ भरा डंप ट्रक” और भारत को “चमकती मर्सिडीज” बताया।

दो महीनों में यह उनकी दूसरी अमेरिका यात्रा है। पिछली बार वे व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मिले थे और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की सिफारिश भी की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *