राजकुमार राव और वमिका गब्बी की फ़िल्म ‘भूल चूक माफ’ अब OTT पर हुई रिलीज

राजकुमार राव और वमिका गब्बी स्टारर नई कॉमेडी फ़िल्म ‘भूल चूक माफ़’ अब सिनेमाघरों में दो हफ्ते तक चलने के बाद सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दी गई है। दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी इस फ़िल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। यह 2025 की पहली बॉलीवुड फ़िल्म बन गई है जो थिएटर में एक महीने पूरे किए बिना ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है।

पहले यह फ़िल्म 9 मई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के चलते इसकी रिलीज़ को टाल दिया गया था। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन मेकर्स ने अचानक थिएटर रिलीज़ कैंसिल कर इसे सीधे OTT पर लाने का निर्णय लिया। इस फैसले पर पीवीआर-आइनॉक्स ने आपत्ति जताई और कोर्ट में मामला पहुंचा। हाई कोर्ट ने थिएटर मालिकों के हक़ में फैसला सुनाया, जिसके बाद यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।

सिर्फ दो हफ्तों में फ़िल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, और अब इसे आज ही Amazon Prime Video पर रिलीज़ कर दिया गया है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के ज़रिए दी, जिसमें राजकुमार राव और वमिका गब्बी खुद यह अनाउंस कर रहे हैं कि अब दर्शक इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया— “देखना भूलना मत!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *