जब बेटे ने पूछा ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल, शशि थरूर ने दिया दमदार जवाब

 

अमेरिका दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर उस समय चर्चा में आ गए जब एक कार्यक्रम में उनके बेटे और वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार ईशान थरूर ने उनसे ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को लेकर तीखा सवाल पूछ लिया। शशि थरूर इस दौरे में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

कार्यक्रम में ईशान थरूर ने पूछा- “क्या भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान की भूमिका को लेकर कोई पुख्ता सबूत अंतरराष्ट्रीय मंचों या देशों के साथ साझा किए? और पाकिस्तान के इंकार पर आपकी क्या राय है?”

इस पर शशि थरूर ने पहले हल्के-फुल्के अंदाज में मुस्कुराते हुए जवाब दिया—“ये मेरी प्राइवेसी है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए!”
इसके बाद उन्होंने गंभीरता से कहा-“किसी भी सरकार ने हमसे सीधे सबूत नहीं मांगे, लेकिन मीडिया ने जरूर सवाल उठाए। भारत कभी भी बिना ठोस प्रमाण के सैन्य कार्रवाई नहीं करता। पाकिस्तान लगातार 37 आतंकी हमलों में अपनी भूमिका से इनकार करता रहा है, यहां तक कि उसने ओसामा बिन लादेन की मौजूदगी से भी इंकार किया था, जबकि वह वहीं छिपा हुआ था।”

थरूर की इस चुटीली शुरुआत और सटीक प्रतिक्रिया पर श्रोताओं की मुस्कान साफ दिखाई दी, लेकिन उन्होंने यह भी दिखा दिया कि भारत की नीति पर वे कितनी मजबूती से खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *