बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और प्रचार का दौर जारी है। दलों के शीर्ष नेता अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। वादे किए जा रहे हैं और इरादे भी जताए जा रहे हैं कि सत्ता में आने पर कौन किसके लिए क्या करेगा। इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने जब कहा कि वह पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे तो सीएम नीतीश ने उनसे पूछा कि बजट कहाँ से लाएंगे? अब नीतीश कुमार के इस सवाल का जवाब तेजस्वी ने दिया है।
तेजस्वी ने एक लंबे फेसबुक पोस्ट के माध्यम से नीतीश कुमार को जवाब देते हुए लिखा,’बिहार का वित्तीय बजट 2 लाख 11 हज़ार 761 करोड़ है, जिसका 40% राशि एनडीए सरकार अपनी ढुलमुल, ग़ैर-ज़िम्मेदारना, भ्रष्ट और लचर नीतियों के कारण खर्च ही नहीं कर पाती है और अंत में 80 हज़ार करोड़ रुपये ये हर वर्ष सरेंडर कर देते है। कोई कार्यकुशल सरकार लगभग 40 फ़ीसद फंड सरेंडर क्यों करेगी? आदरणीय नीतीश जी और सुशील जी, हम इस विशालकाय राशि का आपकी तरह जातीय वोट बैंक बनाने की बजाय आसानी से नए विकास कार्यों और नई बहाली के लिए वेतन के रूप में कर सकते हैं।’
उन्होंने नीतीश सरकार पर प्रचार के माध्यम से चेहरा चमकाने और जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी फंड में पैसे जमा करने का आरोप लगाते हुए लिखा,’500 करोड़ चेहरा चमकाने के लिए आप विज्ञापन पर खर्च करते है। 24500 करोड़ जल जीवन हरियाली के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बाँट पार्टी फंड में हस्तांतरित कर रहे है। शराबबंदी के नाम पर 10 हज़ार करोड़ की समानांतर अवैध इकॉनमी चला रहे है। मानव शृंखला पर हज़ारों करोड़ लुटाते है।
उन्होंने सीएम नीतीश को मर्यादा में रहने की सलाह देते हुए लिखा,’माना कि माननीय मुख्यमंत्री जी मानसिक व शारीरिक रूप से थक चुके है। लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है। वो हार देखकर घबराए नहीं और भाषा की शालीनता और मर्यादा को बनाए रखे।’
तेजस्वी ने नीतीश से सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी बजट के प्रावधान उन्हें नाजी पता हैं,’नीतीश कुमार जी, आजकल बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे है। कह रहे है जेल से पैसा आएगा। 15 साल शासन करने के बाद भी इनको नहीं पता कि बजट में क्या-क्या प्रावधान है और कैसे उन्हें खर्च करना है।’
बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार को नेक्स्ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का किया दावा
बिहार चुनाव: चिराग के रोड शो में दिखी भारी भीड़, नितीश कुमार को दी खुली चुनौती
बिहार बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज़ हुसैन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती
बिहार चुनावों के बीच क्या राहुल गांधी फिर गलत मुद्दा उठा रहे? पढ़ें
