“शर्मनाक है आपका छल”- इज़रायल राजदूत ने प्रियंका गांधी के नरसंहार आरोपों पर पलटवार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के इज़रायल पर “नरसंहार”  के आरोप पर भारत में इज़रायल के राजदूत र्यूवेन अज़र ने कड़ा जवाब दिया है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा था—

“इज़रायली राज्य नरसंहार कर रहा है। 60,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें 18,430 बच्चे हैं। लाखों लोगों को भुखमरी की धमकी दी जा रही है।”
उन्होंने इसे रोकने में वैश्विक “चुप्पी और निष्क्रियता” को भी अपराध बताया और केंद्र सरकार की “चुप्पी” को शर्मनाक कहा।

अज़र ने पलटवार करते हुए कहा—

“शर्मनाक आपका छल है। इज़रायल ने 25,000 हमास आतंकियों को मारा है। नागरिक हताहत हमास की आड़ में लड़ाई करने, लोगों पर गोली चलाने और रॉकेट दागने की वजह से हुए।”

उन्होंने दावा किया कि इज़रायल ने 20 लाख टन खाद्य सामग्री गाज़ा भेजी, लेकिन “हमास ने उसे कब्ज़ाने की कोशिश की, जिससे भूख की स्थिति बनी।”
अज़र ने जनसंख्या आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा—

“पिछले 50 साल में गाज़ा की आबादी 450% बढ़ी है, यहां कोई नरसंहार नहीं हुआ।”

इससे पहले, प्रियंका ने गाज़ा में अल जज़ीरा के 5 पत्रकारों की हत्या को “घिनौना अपराध” बताते हुए इज़रायल पर “सच को दबाने कराने” का आरोप लगाया था।

यह बयानबाज़ी उस समय हो रही है जब गाज़ा में हिंसा और मानवीय संकट को लेकर अंतरराष्ट्रीय बहस तेज़ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *