टोक्यो ओलंपिक में सामने आए कोरोना के मामले

टोक्यो ओलंपिक के खेलगांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक को शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगते हुए कोरोना का मामला सामने आया है। सबसे पहले एक खिलाड़ी के पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई थी।

अब दरअसल,ओलंपिक खेलगांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। यह पहला अवसर है, जब खेलगांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है।

तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिए नामित होटल में ठहरा हुआ है। आयोजन समिति ने यहां कोविड के पॉजिटिव मामलों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार दिन में कुल 10 मामले सामने आए। इनमें खेलों से संबंधित पांच व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल है।

समिति के रिकॉर्ड के अनुसार खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या अब 55 पर पहुंच गई है। टोक्यो ओलिंपिक की अध्यक्ष सिको हाशिमोतो ने इस मामले के सामने आने के बाद अपना बयान दिया है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है।

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेलगांव को खोला गया। आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।

न्यूज एजेंसी एएफपी(AFP) के मुताबिक सिको हाशिमोटो ने कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। अगर आने वाले समय कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती है तो उसके लिए हमें एक प्लान तैयार करना होगा।

इसके साथ ही खिलाड़ियों की हर दिन कोरोना जांच होगी। ओलंपिक के लिए लगभग 11,000 और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए लगभग 4,400 एथलीटों के आने की उम्मीद है। 

Read More

  1. ओवैसी और राजभर के बीच आने लगी दरार की खबरें, यात्रा में साथ नहीं दिखाई दिए राजभर
  2. अफगानिस्तान में हुई मशहूर फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या
  3. कैप्टन अमरिंदर ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, सिद्धू प्रकरण में जताई नाराजगी
  4. मुंबई में आई मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, गई कई जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *