लिंडसे ग्राहम ने भारत, चीअमेरिकी सीनेटरन और ब्राज़ील को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी रखा, तो ट्रंप प्रशासन 100% टैरिफ और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा। ग्राहम ने साफ कहा, “अगर आप पुतिन को पैसे भेजते रहेंगे, तो हम आपकी अर्थव्यवस्थाओं को तबाह कर देंगे।”
उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीन देशों की वजह से रूस की जंग चल रही है। “आप जो कर रहे हैं वो खून के सौदे हैं,” ग्राहम ने कहा। इससे पहले वे 500% टैरिफ वाला प्रस्ताव भी ला चुके हैं।
ट्रंप, जो दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अब तक रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं कर पाए हैं, अब कड़े कदमों की तैयारी में हैं। ट्रंप ने हाल ही में रूस को 50 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर शांति वार्ता नहीं हुई, तो रूसी तेल खरीदने वालों पर भारी टैक्स लगेगा।
नाटो प्रमुख मार्क रूटे ने भी ट्रंप का समर्थन करते हुए भारत, चीन और ब्राज़ील से पुतिन पर दबाव डालने को कहा — वरना उन्हें भी “भारी परिणाम” भुगतने होंगे।
भारत ने संयमित जवाब में कहा, “हमारी ऊर्जा ज़रूरतें सर्वोपरि हैं। हम दोहरे मापदंडों को स्वीकार नहीं करते और वैश्विक हालात को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं।”
