बेरोजगारी दूर करने के लिए सुशील मोदी ने माँगा एक और मौका, राबड़ी बोलीं- 15 साल से क्या मटर छिल रहे थे?

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर अब प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू छप चुका है। दल और नेता अब गठबंधन और उम्मीदवार तय कर्म के बाद चुनाव प्रचार में जीत सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया के माध्यम से वोटरों को लुभाने के लिए वर्चुअल रैली आयोजित की जा रही है वहीं दूसरी तरफ अब फिजिकल रैलियों का भी दौर शुरू हो चुका है।

इसी क्रम में जब एक ट्वीट के माध्यम से एनडीए के लिए सुशील मोदी ने सपोर्ट मांगा तो न सिर्फ यह जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सुशील मोदी पर तंज कसा है। सुशील मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा था,”मौका मिला तो बेरोजगारी दूर करने में तनिक भी कोताही नहीं होगी..।” इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक पेपर कटिंग भी लगाई थी जिसमे उनके इसी बयान को विस्तार से लिखा गया था।

अब सुशील मोदी के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा,”लो कर लो बात। 15 साल से मटर छिल रहे थे क्या?? 15 साल बाद नीतीश जी और सुशील जी को महसूस हुआ कि बिहार में बेरोज़गारी है।” इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा,”तेजस्वी तुम लोग को अब मुद्दे आधारित राजनीति सिखाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *