कैबिनेट बैठक में लिए गए तीन बड़े फैसले: कृषि और अक्षय ऊर्जा को मिलेगी मजबूती – अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश के विकास और आम जनता की भलाई से जुड़े तीन अहम फैसले लिए गए। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में दी।

उन्होंने बताया कि ये फैसले देश की बुनियादी संरचना को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम हैं।

कैबिनेट के तीन बड़े फैसले:
1. प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को मंजूरी – इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाना है।

2.एनटीपीसी (NTPC) को अक्षय ऊर्जा में निवेश के लिए मजबूती देना – इससे स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में तेज़ी से विकास होगा और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी।

3.एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) को भी अक्षय ऊर्जा में निवेश के लिए मजबूती देना – यह निर्णय भी हरित ऊर्जा की दिशा में देश को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

अश्विनी वैष्णव ने कहा,“आज की कैबिनेट बैठक में ऐसे फैसले लिए गए हैं जो सीधे आम जनता से जुड़े हैं और देश की नींव को और मजबूत करेंगे।”

इन फैसलों से आने वाले समय में न सिर्फ किसानों और ग्रामीण भारत को फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण के क्षेत्र में भी भारत की स्थिति और मज़बूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *