कैबिनेट बैठक में लिए गए तीन बड़े फैसले: कृषि और अक्षय ऊर्जा को मिलेगी मजबूती – अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश के विकास […]

एनटीपीसी को ताप बिजली संयंत्रों में अनुसंधान एवं निरीक्षण के लिए ड्रोन्‍स के इस्‍तेमाल की अनुमति मिली

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने राष्‍ट्रीय ताप बिजली निगम (एनटीपीसी) को मध्‍य प्रदेश स्थित विंध्‍याचल उच्‍च ताप बिजली केन्‍द्र और गदरवाड़ा उच्‍च ताप बिजली संयंत्र के अलावा छत्तीसगढ़ स्थित सिपत उच्‍च ताप बिजली परियोजनाओं में अनुसंधान और निरीक्षण गतिविधियों के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल कर दूरस्थ पायलट विमान प्रणाली (आरपीएएस) की तैनाती करने की सशर्त छूट प्रदान की है।

एनटीपीसी दादरी भारत का सबसे स्वच्छ कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्र बनने के लिये प्रयासरत

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम-एनटीपीसी दादरी देश का सबसे स्वच्छ कोयला संयंत्र बनने का प्रयास कर रहा है और उत्सर्जन के मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रयण बोर्ड-सीपीसीबी के दिशा निर्देशों का अनुपालन कर रहा है। सभी उत्सर्जन मापदंडों की निगरानी ऑनलाइन की जाती है और तय समय के आधार पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को प्रेषित की जाती है।