कोरोना महामारी के काल में लोगों की मदद करने से चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद की शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।
मुलाकात के बाद सभी ने एकसाथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बच्चों के लिए ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम के लिए सोनू सूद ब्रांड एम्बेस्डर होंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोनू के लिए कहा कि “आज वे पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
आज इतनी सारी सरकारें जो नहीं कर पा रहीं वो सोनू सूद कर रहे हैं। जो भी सोनू सूद से मदद मांगता है, वे उसकी मदद करते हैं।”, केजरीवाल ने आगे कहा कि “गरीब बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं होता।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि “ऐसे बच्चों के लिए हम ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं जिसके लिए ब्रांड एम्बेस्डर बनने को सोनू सूद तैयार हो गए हैं। सोनू ने दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की तारीफ की और कहा कि आप बच्चों को अच्छी शिक्षा तो दे देंगे लेकिन उनको सही दिशा देने वाला भी होना चाहिए।
ऐसे में इन बच्चों को गाइड करने की कोशिश रहेगी। सोनू पूरे देश के लिए इंस्पिरेशन है। पूरे देश में कहीं भी कोई मुसीबत में होता है इनसे संपर्क करता है और ये उसकी मदद करते हैं। ये अजूबा और करिश्मा है कि जो सरकार नहीं कर पा रही, वो ये कर रहे हैं।”
केजरीवाल ने इसे बेहद खुशी की बात बताई कि ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए सोनू सूद ने हामी भर दी है। केजरीवाल ने आगे बताया कि यह कार्यक्रम संभवत: नवंबर महीने में लांच किया जाएगा। अभी दिल्ली में ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्क्ट के बेस पर चल रहा है जो जल्द ही चालू किया जाएगा।
वहीं, सोनू ने कहा कि “ग्रोथ तभी हो सकती है जब एजुकेशन का स्तर बढ़ेगा। मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि दिल्ली में शिक्षा में किस तरह का बदलाव आया है। मेरी सभी से अपील है कि दिल्ली सरकार के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।”
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पॉलिटिक्स के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जो डिस्कस हुआ, वह राजनीतिक बातचीत से भी बड़ा था। क्योंकि यह अटकलें लगाई जा रही थी कि अभिनेता ‘आप’ पार्टी के साथ आ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को करियर में किस तरह आगे बढ़ना है, इसे बारे में गाइडेंस दिया जाएगा।
Read More
- हरीश रावत बोले-अमरिंदर सिंह के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी पंजाब चुनाव
- नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान को लेकर मचा रार- राहुल के बयान अपर निर्मला का पलटवार
- सितंबर में खुल सकते हैं दिल्ली के स्कूल
- चिराग पासवान पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला
- एक बार फिर राहुल पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें वजह
- सीडीएस विपिन रावत बोले- तैयार है तालिबान से निपटने का प्लान
