राज्यसभा में बोले संजय राउत- क्या कोरोना से इतने लोग भाभीजी के पापड़ खा कर ठीक हुए?

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत और संजय राउत के बीच हुई तीखी बयानबाजी सुर्खियों में रही थी अब आज संसद में दिया उनका बयान सुर्खियों में है। दरअसल आज शिवसेना नेता संजय राउत राज्यसभा में कोरोना महामारी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद चर्चा में भाग ले रहे थे।


इस दौरान वह कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की कुछ सदस्यों द्वारा आलोचना से खफा दिखे और राज्य की उद्धव सरकार का बचाव किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मैं सदस्यों से पूछना चाहता हूं कि इतने लोग कैसे ठीक हुए? क्या लोग भाभी जी के पापड़ खाकर ठीक हो गए ? यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है बल्कि लोगों का जीवन बचाने की लड़ाई है।” 


संजय राउत ने सदन में यह भी कहा कि उनकी माँ और भाई कोरोना से संक्रमित हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कोरोना से बहुत सारे लोग रिकवर कर रहे हैं। इसके अलावा आज धारावी में स्थिति काफी नियंत्रण में है। डब्ल्यूएचओ ने भी इस मामले में बीएमसी की तारीफ की है। मैं इन सारे तथ्यों के बारे में इसलिए बता रहा हूं क्योंकि कल कुछ सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *