उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से राज्यसभा के सेवानिवृत्त होने वाले 11 सदस्यों की खाली सीटों को भरने के लिए राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव

निम्नलिखित दो राज्यों से चुने गए राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर, 2020 में उनके सेवानिवृत्त होने पर समाप्त होने वाला है

राज्यसभा में पास हुए कृषि बिल पर बोले पीएम मोदी,कहा- कृषि इतिहास का बड़ा दिन, पढ़ें मुख्य बातें

राज्यसभा में तीन कृषि बिल आज विपक्ष के भारी हंगामे और शोर के बीच ध्वनिमत से पास हो गए। कांग्रेस ने जहां इसे किसानों का डेथ वारेंट बताया वहीं शिरोमणि अकाली दल ने किसानों को कमजोर न समझने की बात कही। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने सरकार पर सिर्फ वादे करने का आरोप लगाया। इन सब के बावजूद बिल पास हो गए हैं। अब इसपर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

राज्यसभा में पास हुए कृषि बिल, विपक्ष ने बताया किसानों का डेथ वारंट

विपक्षी दलों के हंगामे और देश भर में कृषि बिलों को लेकर जारी भारी हंगामे के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 बिल राज्यसभा में ध्वनि मत से पास हो गया है। इससे पहले इस बिल पर चर्चा के दौरान कृषि विधेयक को कांग्रेस ने इसे किसानों का डेथ वारंट बताया और कहा कि पार्टी इस बिल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकती है।

राज्यसभा में बोले संजय राउत- क्या कोरोना से इतने लोग भाभीजी के पापड़ खा कर ठीक हुए?

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत और संजय राउत के बीच हुई तीखी बयानबाजी सुर्खियों में रही थी अब आज संसद में दिया उनका बयान सुर्खियों में है। दरअसल आज शिवसेना नेता संजय राउत राज्यसभा में कोरोना महामारी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद चर्चा में भाग ले रहे थे।

हरिवंश नारायण सिंह बने राज्यसभा के उप-सभापति, पीएम ने बांधे तारीफों के पुल, पढ़ें पूरा भाषण

सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता की दुनिया में हरिवंश जी ने जिस तरह अपनी ईमानदार पहचान बनाई है, उस वजह से मेरे मन में हमेशा उनके लिए बहुत सम्‍मान रहा है। मैंने महसूस किया है हरिवंश जी के लिए जो सम्‍मान और अपनापन मेरे मन में है, इन्हे करीब से जानने वाले लोगों के मन में है, वही अपनापन और सम्‍मान आज सदन के हर सदस्‍य के मन में भी है।