लव जिहाद पर एमपी के प्रोटेम स्पीकर का सवाल-कितनी नरगिस सुनील दत्त के साथ ब्याही गईं बताइए?

मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी घोषणा की थी। इसके बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लव जिहाद कानून पर मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है।


रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में कहा,’लव जिहाद से कहीं न कहीं पाक और ISI के एजेंट जुड़े हैं जो सीता को रुबिया बनाने का षड्यंत्र रचते हैं। कब तक हम सीता को रुबिया बनने देंगे और मरने देंगे? नरगिस और सुनील दत्त जैसा सच्चा प्यार दिखाओ मुझे? ऐसी कितनी नरगिस सुनील दत्त के साथ ब्याही गईं बताइए?’


शर्मा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की बात दोहराते हुए कहा,’मध्य प्रदेश सरकार ने लव जिहाद पर सख़्त कानून बनाने का निर्णय लिया है। जिसमें 7साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान करेंगे। जिन बेटियों को लोभ, प्रलोभन या डराकर धर्मांतरण कराया जाता है ऐसे लोगों पर अपहरण और लूट जैसे प्रकरण भी पंजीबद्ध होंगे।’


इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हम एक प्रावधान पर विचार कर रहे हैं कि अगर कोई अनुसूचित जाति या जनजाति की लड़की धर्मांतरण करके किसी मुसलमान या ईसाई आदि से शादी करती है तो अनुसूचित जाति या जनजाति के लाभ उसे नहीं मिलेंगे।


आपको बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा में हुए निकिता मर्डर केस के बाद से लगातार कई राज्य सरकारें लव जिहाद को लेकर कड़े कानून लाने की बात कह रही हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भी लव जिहाद पर सख्त कानून की बात कह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *