5200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, मेट्रो और एक्सप्रेसवे से कोलकाता को मिली नई रफ्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5200 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें कोलकाता मेट्रो की तीन नई लाइनें और हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर नया सबवे शामिल है। नई मेट्रो लाइनों से हवाई अड्डे, हावड़ा, सियालदह और आईटी हब तक की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

कोलकाता मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम 4:15 बजे नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे और जेसोर रोड से जय हिंद विमानबंदर स्टेशन तक मेट्रो यात्रा भी करेंगे।

आज उद्घाटन होने वाली तीन मेट्रो लाइनें इस प्रकार हैं:
• सियालदह से एस्प्लेनेड (2.45 किमी)
• नोआपारा से जय हिंद विमानबंदर (6.77 किमी)
• हेमंत मुखोपाध्याय से बेलीघाटा (4.39 किमी)

इसके साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7.2 किलोमीटर लंबे कोना एक्सप्रेसवे का फाउंडेशन स्टोन भी रखेंगे। 1200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ,यह एलिवेटेड कॉरिडोर हावड़ा और कोलकाता के बीच आवागमन को और तेज और सुगम बनाएगा।
स्थानीय निवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे आईटी हब तक पहुँच आसान होगी। अब बस सफर की तुलना में यात्रियों का समय बचेगा और रोज़ाना सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *