उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक 48 वर्षीय स्कूल शिक्षक की पार्किंग स्थल को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पीड़ित प्रवीण झा और आरोपी आदर्श सिंह के बीच गुरुवार रात पार्किंग को लेकर काफी तेज़ बहस हुई थी। पुलिस उपायुक्त सरवनन टी ने बताया कि बहस बढ़ने पर आदर्श ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर झा पर ईंटों और रॉड से हमला कर दिया।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
झा वाराणसी के एक प्रमुख निजी स्कूल में शिक्षक थे। परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से एक पटना विश्वविद्यालय के डीन का बेटा है।
