कर्नाटक के बहुचर्चित धर्मस्थल ‘जनसंहार और सामूहिक दफन’ मामले में बड़ा मोड़ आया है। अब तक खुद को मुखबिर बताने वाला शख्स, जिसने सामूहिक बलात्कार और हत्याओं का सनसनीखेज आरोप लगाया था, वही गिरफ्त में आ गया है।
इस व्यक्ति की पहचान अब उजागर हुई है — सीएन चिन्नैया उर्फ़ चेन्ना। चेन्ना अब तक मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपा रहा था। उसने SIT से कानूनी सुरक्षा की मांग करते हुए खुद को व्हिसलब्लोअर बताया था, लेकिन कई घंटों की पूछताछ के बाद SIT ने उसकी कहानी को झूठा और मनगढ़ंत पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इतना ही नहीं, एक महिला जिसने पहले अपनी एमबीबीएस छात्रा बेटी के गायब होने का दावा किया था, अब अपने बयान से पीछे हट गई है।
चेन्ना को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर अदालत में पेश किया गया।
यह मामला अब राजनीतिक अखाड़ा भी बन चुका है। बीजेपी ने ‘धर्म युद्ध यात्रा’ निकाली है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि वह किसी को बचा नहीं रही, बल्कि निष्पक्ष जांच कर रही है।
धर्मस्थल मामला अब सिर्फ जांच का नहीं, सियासत और सच के टकराव की कहानी बन गया है।
