नितीश कुमार का लालू पर तंज, लड़कियों पर नहीं भरोसा इसलिए किये 9 बच्चे, तेजस्वी का पलटवार- नरेंद्र मोदी भी 6-7 भाई-बहन

बिहार विधानसभा चुनाव में कल 71 सीटों के लिए मतदान होना है. इसके लिए चुनाव प्रचार थम चुका है. मगर बाकि बचे दोनों चरणों के लिए प्रचार-प्रसार जारी है. सभी दल चुनावी रैलियां करने में लगे है और एक दूसरे के ऊपर जमकर आरोप लगा रहे है.

इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर पर्सनल अटैक किया है. वैशाली जिले में एक चुनावी सभा को सम्भोदित करते हुए नितीश कुमार ने लालू का नाम लिए बिना कहा की कुछ लोग बेटे की चाह में 9 बच्चे पैदा कर लेते है. इससे साफ ज़ाहिर होता है की उन्हें लड़कियों पर भरोसा नहीं है. ऐसे लोग लड़कियों को क्या सुरक्षा देंगे. ऐसे लोग बिहार का विकास नहीं कर सकते.

महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने  नितीश कुमार के इस बयान पर पलटवार करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा “आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है। नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले। मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूँ।इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा।”

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी बोले “हमारे बहाने नितीश जी नरेंद्र मोदी जी को निशाना बना रहे है. मोदी जी के भी 6-7 भाई-बहन है. नितीश कुमार जी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह थक चुके है. ऐसी भाषा इस्तेमाल करके वह महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुँचाने का काम कर रहे है. हमारी माँ की डिग्निटी को नितीश कुमार जी ठेस पहुँचाने का काम कर रहे है.”

बिहार चुनाव: “गुस्सा नहीं नफरत करती है नितीश सरकार ने बिहार की जनता”- तेजस्वी यादव

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने मोदी और नितीश से पूछा कब मिलेगा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, दागे 10 सवाल

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर लालू और मोदी को धोखा देने का लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *