मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2005 से सरकार बनने के बाद से ही राज्य में शिक्षा सुधार की दिशा में लगातार काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। खास बात यह है कि अब से शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (Domicile) को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके लिए शिक्षा विभाग को नियमों में जरूरी संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह नया नियम TRE-4 (Teacher Recruitment Examination-4) से ही लागू होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि
- TRE-4 का आयोजन वर्ष 2025 में किया जाएगा।
- TRE-5 का आयोजन वर्ष 2026 में प्रस्तावित है।
- इसके पहले STET (Secondary Teacher Eligibility Test) का आयोजन कराए जाने का निर्देश भी दिया गया है।
इस निर्णय को बिहार के युवाओं के लिए एक सकारात्मक और निर्णायक कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय उम्मीदवारों को नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकेंगे और राज्य की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
