मंडुवाडीह स्टेशन का लंबे इंतजार के बाद नाम हुआ बनारस

लंबे इंतजार के बाद मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदल कर बनारस कर दिया गया है। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस करने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल गई जिसके बाद स्टेशन का नाम परिवर्तन करने की काम तेजी से शुरू कर दिया गया था।

स्टेशन का नाम 4 भाषाओं में – हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और साथ ही काशी के विद्वतजनों की मांग पर संस्कृत में भी (बनारस:) अंकित किया गया है। बृहस्पतिवार से जारी होने वाले टिकटों पर बनारस नाम अंकित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि बीते साल 17 सितंबर 2020 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किए जाने की अनुमति दी थी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद स्टेशन का नाम बदल दिया गया। स्टेशन के मुख्य द्वारा सहित परिसर व ऑनलॉइन भी इसे अपडेट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बनारस स्टेशन पर यात्रियों के लिए अनुकूल सुविधाएं मौजूद हैं। स्टेशन परिसर में विशाल प्रतीक्षालय क्षेत्र, विभिन्न श्रेणियों के प्रतीक्षालय, उच्च श्रेणी यात्री विश्रामालय, एस्केलेटर, लिफ्ट, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, सेल्फी प्वाइंट, राष्ट्रीय ध्वज, धरोहर के रूप में छोटी लाइन का इंजन, आधुनिक बुकिंग व आरक्षण कार्यालय, सभी सुविधाओं से परिपूर्ण वेटिंग रूम है, वहीं एसी लाउंज, गैर-एसी रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी भी हैं।

स्टेशन के परिवेश में फव्वारे और बैठने की जगह शामिल है। इसकी उन्नत यात्री सुविधाओं के रख-रखाव के लिए आईएसओ सर्टिफिकेशन, साफ-सफाई व कुशल प्रबंधन के लिए पांच एस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हैं।

Read More

  1. सुशील मोदी ने भारत में हेट कैंपेन को लेकर जताया शक, कई बड़े नेताओं को बताया शामिल
  2. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने पर ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
  3. उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जद(यू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
  4. किसान प्रदर्शन को देखते हुए बंद कराए जा सकते हैं ये सात मेट्रो स्टेशन, हाई अलर्ट पर है नई दिल्ली
  5. शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर लगा अश्लील फिल्में बनाने का आरोप
  6. पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर विचार करने और दाम कम करवाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *