बिहार विधानसभा चुनावों में जदयू के खिलाफ बगावत कर उम्मीदवार उतारने वाली लोजपा ने आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
इसी के साथ पहली और दूसरी सूची को मिलाकर लोजपा ने अब तक कुल 95 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। लोजपा की दूसरी सूची में पार्टी ने ब्राह्मण, भूमिहार और दलित उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।
पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट किया,’लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रत्याशीयों को ढेर सारी बधाई।बिहार के आने वाले भविष्य लिए आप सभी का जीतना ज़रूरी है।जे॰डी॰यू॰ को वोट देने का मतलब बिहार को को पीछे धकेलना।लोजपा ना सिर्फ़ चुनाव लड़ रही है बल्कि जीत के आएगी और #बिहार1stबिहारी1st लागू करेगी।’
