केजरीवाल की अपील किसानों के समर्थन में कल करें उपवास

सितम्बर महीने में संसद से पास हुए तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। विपक्ष जहां किसानों के समर्थन में है वहीं बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के इन बिलों के पक्ष में अपने तर्क हैं। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी किसानों से बातचीत कर चुके हैं हालांकि इसका नतीजा शून्य ही रहा है।


इन सब के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज कहा,’किसानों ने कल एक दिन के उपवास का ऐलान किया है। उन्होंने अपील की है देश की जनता से कि किसानों के समर्थन में सब लोग एक दिन का उपवास रखें। मैं भी कल उनके साथ एक दिन का उपवास रखूंगा।’


उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी उपवास रखने की अपील करते हुए कहा,’मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करता हूं कि वो भी किसानों की इन मांगों के समर्थन में उपवास रखें। ऐसे सभी लोग जो दिल से किसानों के साथ हैं पर अपनी व्यस्तता के कारण बॉर्डर पर नहीं जा पाए, उनको अब मौका मिला है। वो भी एक दिन का उपवास ज़रूर रखें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *