दिल्ली मेट्रो में सफर करना अब आपकी जेब पर थोड़ा और भारी पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 25 अगस्त 2025 से सभी रूट्स पर किराये में ₹1 से ₹4 तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 8 साल बाद की गई है—पिछली बार 2017 में किराया बढ़ाया गया था।
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा,
“यह सूचित किया जाता है कि दिल्ली मेट्रो का किराया 25 अगस्त 2025 से संशोधित किया जा रहा है। बढ़ोतरी नाममात्र की होगी, ₹1 से ₹4 तक।”
एयरपोर्ट लाइन पर यह बढ़ोतरी ₹5 तक होगी।
नए किराया स्लैब:
- 0-2 किमी: ₹11
- 2-5 किमी: ₹21
- 5-12 किमी: ₹32
- 12-21 किमी: ₹43
- 21-32 किमी: ₹54
- 32 किमी से अधिक: ₹64
रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर किराया:
- 0-5 किमी तक: ₹11
- 5-12 किमी: ₹21
- 12-21 किमी: ₹32
- 21-32 किमी: ₹43
- 32 किमी से अधिक: ₹54
DMRC के अनुसार, यह बढ़ोतरी संचालन लागत, रखरखाव और सेवा सुधार को ध्यान में रखते हुए की गई है। हालांकि, किराया अब भी देश के अन्य मेट्रो नेटवर्क्स की तुलना में तुलनात्मक रूप से किफायती बना हुआ है।
