मेघालय के नए सीएम बने कोनराड संगमा,लगातार दूसरी बार मिला मुख्‍यमंत्री बनने का मौका

अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ. एम अंपारीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबोन ने न्यू एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

हाल में हुए चुनावों के नतीजों में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिला।नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कोनराड संगमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा की गठबंधन वाली सरकार का शपथग्रहण जारी है।शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

मेघालय में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस यानी एमडीए-2 की सरकार का गठन हुआ है। जिसमें भाजपा, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, हिल स्‍टेट पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी के अलावा पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक फ्रंट भी शामिल है।

शिलॉन्ग स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोहमें प्रेस्टोन टिनसोंग और एस धर ने मेघायल के डिप्‍टी सीएम के तौर पर शपथ ली।

अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ. एम अंपारीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबोन ने न्यू एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *