BREAKING NEWS: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार, जारी है राहत और बचाव कार्य

आज गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ा विमान हादसा  हे गया है। एयर इंडिया की उड़ान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दर्दनाक घटना अहमदाबाद के सर्दार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित मेघाणी नगर क्षेत्र में हुई।

हादसे का शिकार हुआ विमान एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसमें 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। विमान ने दोपहर 1:17 बजे उड़ान भरी, लेकिन केवल 5 मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया। आखिरी सिग्नल 08:08:51 UTC पर रिकॉर्ड किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान तेज आवाज के साथ जमीन से टकराया और आसपास का इलाका धुएं और धमाके की गूंज से भर गया। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

मौके पर 7 दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीमें तुरंत पहुंच गईं।
अहमदाबाद पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटी और मेडिकल स्टाफ मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं। अब तक घायलों और संभावित मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पर कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और गुजरात के मुख्यमंत्री से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। DGCA और एयर इंडिया ने हादसे की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं और ब्लैक बॉक्स की खोज के लिए अभियान तेज़ कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *