बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव चुनावी मंच से अचानक क्यों कूदकर भागे, जाने क्या हुआ

बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान अंतिम चरण में पहुँच गया है. सभी पार्टिया और नेता वोटरों को लुभाने के लिए धुआधार रैलियां कर रहे है. इसी क्रम में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उमीदवार और RJD के नेता तेजस्वी यादव भी एक चुनावी सभा को सम्भोदित कर रहे थे जहां उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी.

तेजस्वी यादव बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करने पहुंचे थे. यहाँ वह कांग्रेस के उमीदवार सतेंद्र बहादुर के लिए वोट मांगने पहुंचे थे. मगर वह पहुँचने में काफी लेट हो गए. मंच पर पहुँचते ही उन्होंने देर से आने के लिए माफ़ी मांगी और तुरंत अपना भाषण शुरू कर दिया. भाषण में उन्होने शिक्षा और बेरोज़गारी और 10 लाख नौकरियां देने की बात दोहराई.

तभी अचानक तेजस्वी यादव ने मंच के पास खड़े पुलिस वालों से पीछे हटने को कहा जिसके बाद वहाँ खड़ी मीडिया भी पीछे हो गई. सबको लगा शायद तेजस्वी यादव को फूलों की बड़ी माला पहनाई जा रही है जिसके चलते उन्होंने सबको पीछे हटने को कहा है.

मगर तभी अचानक तेजस्वी यादव मंच से कूद गए. किसी को कुछ समझ आता उससे पहले वह दौड़ कर अपने हेलीकाप्टर में जा बैठे और हाथ हिलाते हुए अपने उड़नखटोले में अगली चुनावी सभा के लिए निकल गए. 

बिहार चुनाव: चिराग पासवान की कार्यकर्ताओं से खुली अपील, जहां हमारा प्रत्याशी नहीं, वहाँ बीजेपी को वोट दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *