ब्रिटेन यात्रा पर PM मोदी, जानें क्या क्या है ख़ास एजेंडे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई को आधिकारिक दौरे पर ब्रिटेन जायेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर 24 जुलाई को भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगा।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि “हम लीगल स्क्रबिंग और अंतिम चरण की तैयारियों में हैं।” उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की यह चौथी UK यात्रा होगी। इस दौरान वे किंग चार्ल्स तृतीय से भी भेंट करेंगे और भारतीय-ब्रिटिश उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।

FTA से कपड़ा, चमड़ा, आभूषण, ऑटो पार्ट्स और केमिकल जैसे क्षेत्रों में भारत के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। ब्रिटेन भारत का छठा सबसे बड़ा निवेशक है, वहीं भारत भी UK में $20 बिलियन का निवेश करता है।

मिस्री ने यह भी कहा कि खालिस्तानी तत्वों की मौजूदगी को हमने ब्रिटिश पक्ष के सामने गंभीरता से उठाया है। “यह सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ब्रिटेन की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए।”

इसके अलावा, भगोड़े अपराधियों जैसे तहव्वुर राणा की भारत वापसी पर भी चर्चा होगी। भारत इस मुद्दे पर लगातार ब्रिटेन से संपर्क में है और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आगे बढ़ रहा है।

यह ऐतिहासिक समझौता दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *