बिहार में चारों ओर सिर्फ चुनाव का शोर ही सुनाई दे रहा है. जहाँ देखों वहीँ कोई न कोई नेता चुनावी सभा करता हुआ दिखाई दे रहा है. आज का दिन बिहार चुनाव के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है. आज बिहार चुनाव में कई दिग्गज नेता पहले चरण से पहले अपनी-अपनी पार्टियों के लिए ताबड़तोड़ रैली करने वाले है.

इस क्रम में सबसे पहला नाम आता है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का. बिहार चुनाव में आज उनका पहला दिन है . बिहार चुनाव में योगी 18 रैलियां करेंगे. कुछ रैलियों में योगी प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भी हिस्सा लेंगे. आज योगी 3 चुनावी रैलियों करेंगे.
पहली रैली योगी 11 बजे कैमूर जिले के रामगढ़ में करेंगे. दूसरी चुनावी सभा योगी 1 बजे कैमूर जिले के ही अरवल में करेंगे वहीँ आज की तीसरी और आखरी जनसभा 2 बजे रोहतास जिले के काराकाट में करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अगर चुनाव में सबसे ज्यादा किसी बीजेपी के नेता की डिमांड है तो वह है योगी आदित्यनाथ.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज दो चुनावी रैलियां करेंगे. पहली नड्डा बक्सर में करेंगे और दूसरी आरा में. यहाँ पर वह बीजेपी के कैंडिडेट के लिए वोट मांगेगे. वहीँ बिहार के मुख्यमंत्री भी आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे.
नितीश कुमार भी आज पांच चुनावी सभाएं करेंगे. पहली सभा गोपालगंज, दूसरी सभा जीरादेई, तीसरी रघुनाथपुर, चौथी सभा जहानाबाद और पांचवी सभा मसौढ़ी के गांधी मैदान में होगी.
वहीँ दूसरी और रैलिया करने के मामले में महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उमीदवार तेजस्वी यादव भी पीछे नहीं है. वह भी हर रोज़ 10-12 जनसभाएं कर रहे है. आज भी तेजस्वी का 9 रैलियों का कार्यक्रम है. यह रैलियां अगिआंव, भोजपुर, औरंगाबाद, कुटुंबा, इमामगंज, रफीगंज, गोह, जहानाबाद और पालीगंज में होंगी.
बिहार में अब कोरोना से नही रहा डर, रैलियों में खुलेआम उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां, देखें
बिहार में बेरोजगारी, बाढ़ और कोरोना नही यह है अहम मुद्दा, सुशील मोदी ने बताया, जानें
विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें
