बिहार चुनाव: सुशील मोदी ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को बताया डपोरशंख

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को डपोरशंख बताया है जिसमें से सिर्फ आवाज़ आती है मगर वह किसी काम का नहीं होता. सुशील मोदी ने घोषणा पात्र को सिर्फ दिखावा करार दिया.

मीडिया से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा “जो ज़मीन हड़पने वाले लोग है, वो किसानों की बात कर रहे है. जो लोग पैसा देकर नौकरी देते रहे वो लोग नौकरी की बात कर रहे है. ये लोग डपोरशंखी है. केवल घोषणा कर सकते है मगर कुछ दे नहीं सकते है.”

महागठबंधन के उम्मीदवारों पर तंज कस्ते हुए मोदी ने कहा “जिन लोगों ने बलात्कारियों को टिकट दिया है, वह लोग लॉ एंड आर्डर की बात कर रहे है. इनको 15 साल मौका मिला राज करने का मगर इन्होने बिहार को बर्बाद कर दिया और अब कह रहे है की चाँद को ज़मीन पर उतार कर ले आएँगे. लोग ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करते.”

इससे पहले आज महागठबंधन ने पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया. इस मौके पर महागठबंधन के मुखयमंत्री के उमीदवार तेजस्वी यादव और कांग्रेस के नेता संदीप सुरजेवाला मौजूद थे. महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र को ‘प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का’ नाम दिया है.

घोषणा पत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार बनते ही 10 लाख नौकरियां देने का अपना संकल्प दोहराया. आइये आपको बताते है घोषणा पत्र की के कुछ ख़ास वादे.

क्या ट्रम्प देंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा? तेजस्वी ने संकल्प पत्र जारी कर पूछा सवाल, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव- दूसरे चरण की 94 सीटों पर कुल 1062 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, पढ़ें

बिहार चुनाव में सामने आया जिन्ना का जिन्न, बीजेपी-कांग्रेस में ठनी

बिहार चुनाव- पप्पू यादव ने तेजस्वी को बताया बीजेपी की कठपुतली, कहा लालू बिना नही कोई औकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *