बिहार चुनाव: नितीश को याद आया भागलपुर दंगा, कहा काम को देखकर वोट दें

राजनीति फिल्म का एक बहुत चर्चित संवाद है-  राजनीति में मुर्दे और मुद्दे, दोनों गाड़े नहीं जाते, उन्हें ज़िंदा रखा जाता है ताकि टाइम आने पर वो बोले. आज ये सही साबित हो गया जब वर्चुअल रैली करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को 1989 में हुए भागलपुर दंगो की याद आ गई. उन दंगो के सहारे नितीश कुमार ने RJD और लालू के ऊपर निशाना साधा.

 नितीश कुमार अपनी पार्टी JDU के कार्यालय से रैली को सम्भोदित कर रहे थे. लालू पर निशाना लगते हुए नितीश ने कहा की वह अल्पसंख्यको की राजनीति करने का सिर्फ दिखावा करते है. 1989 में भागलपुर में हुए दंगो को याद करते हुए नितीश ने कहा की लालू प्रसाद यादव 15 साल सत्ता में रहे लेकिन उन्होंने दंगा पीड़ितों की कभी मदद नहीं की और नहीं उन्हें कभी मुआवज़ा दिलवाया.

यह सारा काम उनकी सरकार ने किया. 2005 में स्पेशल आयोग बनाकर मुआवज़ा दिलवाने का काम हमारी सरकार ने किया.

नितीश कुमार ने रैली में आगे कहा की वह सेवा को अपना धर्म मानते है. वह वोटों के पीछे नहीं भागते. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की आप लोग काम को देखकर वोट दे.

अपने कामों को गिनवाते हुए नितीश ने कहा की उनकी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत काम किया है. बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा महिला पुलिस कर्मी है.  

कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए नितीश कुमार ने कहा की उनकी सरकार ने लॉकडाउन के दौरान हर गरीब घर में राशन और ज़रूरी सामन पहुँचाया. हमारी सरकार ने समय रहते प्रबंध किये जिस वजह से प्रदेश में कोरोना फैलने से रोका जा सका. कोरोना मरीज़ के लिए अस्पतालों में पूरी व्ययस्था की ताकि उनका इलाज ठीक से किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *