बिहार चुनाव: जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी कार्यक्रम, 4 दिन में करेंगे धुआंधार 12 रैलियां

बिहार के चुनाव में चुनावी रैलियों और सभाओं का दौर जारी है. सभी राजनितिक दल मतदाताओं को लुभाने में लगे है. बिहार के सभी दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर चुके है. अब चुनाव रण में NDA की तरफ से उतरेंगे प्रधानमंत्री मोदी.

प्रधानमंत्री मोदी NDA के उम्मीदवारों के लिए बिहार में 12 रैलियां करेंगे. मोदी की पहली रैली 23 अक्टूबर को सासाराम में होगी. इसी दिन मोदी 2 और रैलियों को सम्भोदित करेंगे. दूसरी रैली गया और तीसरी रैली भागलपुर में होगी. यह तीनों सीटें पहले चरण के अंदर आती है. इसलिए इन सीटों से शुरुआत की गई है. बिहार में पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान है.

मोदी का बिहार में अगला चुनावी दौरा 28 अक्टूबर को होगा. इस दिन भी मोदी 3 चुनावी रैलियाँ करेंगे. पहली रैली दरभंगा, दूसरी मुजफ्फरपुर और तीसरी रैली पटना में करेंगे.

प्रधानमंत्री का तीसरा चुनावी दौरा 1 नवंबर को होगा. इस दिन भी मोदी तीन चुनावी रैलियों को सम्भोदित करेंगे. यह रैलियां छपरा, पूर्वी चम्पारण और समस्तीपुर में होगी. मोदी का दूसरा और तीसरा चुनावी दौरा दूसरे चरण से पहले होंगी.

प्रधानमंत्री का चौथा दौरा 3 नवंबर को होगा. इस दिन भी प्रधानमंत्री 3 रैलियां करेंगे. पहली रैली पश्चिमी चम्पारन, दूसरी सहरसा और तीसरी अररिया में होगी. इस तरह से प्रधानमंत्री 4 दिनों में 12 तूफानी रैलियां करेंगे.

बिहार में बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस के अनुसार इन सभी रैलियों में NDA के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नितीश कुमार भी भाग लेंगे. मोदी के दूसरे और तीसरे चुनावी दौरे में अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is 20.jpg

बिहार चुनाव: सुशील मोदी ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को बताया डपोरशंख

क्या ट्रम्प देंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा? तेजस्वी ने संकल्प पत्र जारी कर पूछा सवाल, पढ़ें

बिहार चुनाव में सामने आया जिन्ना का जिन्न, बीजेपी-कांग्रेस में ठनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *