बिहार चुनाव: बिहार में बीजेपी के पास नहीं कोई चेहरा, इसलिए निर्मला सीतारमण ने किया घोषणा पत्र जारी- तेजस्वी यादव

महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उमीदवार और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा है की बिहार में बीजेपी के पास कोई चेहरा ही नहीं है इसलिए उन्हें बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करने के लिए दिल्ली से निर्मला सीतारमण को बुलाना पड़ा.

बिहार में बीजेपी के चेहरे के ऊपर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा “बिहार में बीजेपी के पास चेहरा नहीं है. बाहर से बुलाकर वित्त मंत्री को से प्रेस कांफ्रेंस करवाई जा रही है और विज़न डॉक्यूमेंट जारी करवाया  जा रहा है. इसका साफ़ मतलब है की बिहार के बीजेपी नेता सक्षम नहीं है, कोई चेहरा नहीं है.

तेजस्वी ने निर्मला सीतारमण से प्रश्न किया की बिहार को अभी तक स्पेशल राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला और आगे क्या मिलेगा?

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा “घोषणा पत्र जारी कर रहे है बहुत बढ़िया बात है. पिछली बार सुशील मोदी जी ने जारी किया था. बोल रहे थे सबको स्कूटर-मोटरसाइकल और उसके पेट्रोल खर्चा देंगे. मिला क्या? यही प्रधानमंत्री जी ने बोला था बिहार को स्पेशल 1.24 लाख करोड़ का पैकेज देंगे. ”

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी, कोरोना काल मे भी लगी मतदाताओं की कतार, पढ़ें

बिहार चुनाव: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हुए कोरोना पॉजिटिव, पटना AIIMS में भर्ती

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार को नेक्‍स्‍ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का किया दावा

बिहार चुनाव: चिराग के रोड शो में दिखी भारी भीड़, नितीश कुमार को दी खुली चुनौती

बिहार बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज़ हुसैन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

बिहार चुनावों के बीच क्या राहुल गांधी फिर गलत मुद्दा उठा रहे? पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *