बिहार और बंगाल को बड़ी सौगात: पीएम मोदी करेंगे ₹12,000 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल को ₹12,000 करोड़ से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी और पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

बिहार में ₹7,200 करोड़ की परियोजनाएं शुरू होंगी, जिनमें रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मछली पालन, IT और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं। रेल सेक्टर में समस्तीपुर-बछवाड़ा लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और दरभंगा-थलवारा व समस्तीपुर-रामभद्रपुर लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।

सड़क क्षेत्र में आरा बायपास (NH-319) का चौड़ीकरण और IT सेक्टर में दरभंगा STPI और पटना में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर की शुरुआत होगी।

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए नए हैचरी, बायोफ्लॉक यूनिट्स और फिश फीड मिल्स का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी चार अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए 61,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹400 करोड़ और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 12,000 लोगों को घर की चाबी सौंपी जाएगी।

बंगाल में पीएम मोदी ₹5,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं शुरू करेंगे, जिनमें भारत पेट्रोलियम की सिजीडी योजना, दुर्गापुर-कोल्कता गैस पाइपलाइन, और क्लीन एनर्जी के लिए एफजीडी  सिस्टम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *