कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़ा हुआ है।
ED के अधिकारियों के अनुसार, वाड्रा और उनसे जुड़ी कंपनियों की 43 संपत्तियाँ अटैच की गई हैं, जिनकी कीमत 36 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है। इस मामले में वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से जमीन का सौदा किया और उसमें अवैध रूप से पैसा लगाया।
इससे पहले 14 जुलाई को रॉबर्ट वाड्रा ने लंदन स्थित हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था।
ED की इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाए हैं, जबकि जांच एजेंसी का कहना है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।
