नामांकन भरने से पहले तेजस्वी ने माँ और बड़े भाई तेजप्रताप पैर छू लिया आशीर्वाद, पोस्ट शेयर कर लिखा “मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा”

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे और और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज राघोपुर सीट से नामांकन भरेंगे. मगर नामांकन भरने से पहले उन्होंने अपनी माता राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद यह तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह राबड़ी देवी और तेज प्रताप के पैर छूते हुए नज़र आ रहे है और दोनों तेजस्वी को आशीर्वाद दे रहे है. वहीँ एक तस्वीर में राबड़ी देवी तेजस्वी को मीठा खिलाकर नामांकन के लिए विदा कर रही है. वहीँ एक तस्वीरें में राबड़ी देवी RJD सुप्रीमो लालू की फोटो हाथ में लिए भी खड़ी दिखाई दे रही है. 

तेजस्वी यादव ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा “मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा। हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूँ। इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूँ। परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ।” 

इस मौके पर राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा “बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव को बहुत मिस कर रही है. बिहार की जनता का आशीर्वाद है, तेजस्वी मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे”

इससे पहले लालू के बड़े बेटे और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कल हसनपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा था. इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. 

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने कहा “हम थेट बिहारी है, मेरा DNA भी शुद्ध है. जो वादा करेंगे उसे पूरा करेंगे”

हसनपुर से तेजप्रताप ने भरा नामांकन, तेजस्वी भी रहे साथ, पढ़ें

बिना लालू के क्या तेजस्वी बचा पाएंगे अपने पिता के 23 साल पुराने M-Y समीकरण का किला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *