3 और राफेल विमान पहुंचे भारत, वायुसेना ने दी जानकारी

राफेल विमानों के भारत आने का सिलसिला जारी है। फ्रांस से खरीदे गए इन विमानों की दूसरी खेप भारत आ चुकी है। पहली बार 5 राफेल विमान भारत आये थे जबकि इस बार तीन और विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि राफेल विमानों का पहला बेड़ा 29 जुलाई को भारत पहुंचा था। भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया है।

भारतीय वायुसेना ने आज एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज रात 8:14 बजे राफेल विमान का दूसरा जत्था बिना रुके उड़ान भरते हुए फ्रांस से भारत पहुंचा। तीन राफेल लड़ाकू विमानों ने एक फ्रांसीसी एयरबेस से उड़ान भरी और तीन मिड-एयर रिफ्यूलिंग के बाद भारत पहुंचे। विमानों को सीधे फ्रांस से भारत पहुंचने में लगभग 8 घंटे का समय लगा।


Indian Airforce Day- राफेल, जगुआर और तेजस का दिखा तेज, वायुवीरों को मिला सम्मान, देखें वीडियो

वायु सेना दिवस पर इस बार राफेल भी भरेगा उड़ान, जानिए कौन- कौन से प्लेन दिखाएंगे अपनी ताकत, देखिये लिस्ट

लद्दाख- भारत-चीन सीमा पर गरजे राफेल, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *