भारतीय वायुसेना ने आज एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज रात 8:14 बजे राफेल विमान का दूसरा जत्था बिना रुके उड़ान भरते हुए फ्रांस से भारत पहुंचा। तीन राफेल लड़ाकू विमानों ने एक फ्रांसीसी एयरबेस से उड़ान भरी और तीन मिड-एयर रिफ्यूलिंग के बाद भारत पहुंचे। विमानों को सीधे फ्रांस से भारत पहुंचने में लगभग 8 घंटे का समय लगा।