अक्टूबर महीना वेब सीरीज देखने वाले दर्शकों के लिए दिवाली पहले ही ले आएगा. अक्टूबर में 5 वेब सीरीज रिलीज़ होने जा रही है. इनमें से एक वेब सीरीज ऐसी है जिसका दर्शकों को पिछले डेढ़ साल से इंतज़ार है. वह और कोई नहीं बल्कि मिर्ज़ापुर-2 है. मिर्ज़ापुर की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग के लिए कबसे इंतज़ार कर रहे है. मगर अब यह इंतज़ार जल्दी ही खत्म होने वाला है. तो आइये आपको बताते है कौनसी है वो 5 वेब सीरीज जो अक्टूबर में रिलीज़ होने वाली है.
मिर्ज़ापुर 2- भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक मिर्ज़ापुर का दूसरा भाग 23 अक्टूबर को रिलीज़ होगा.
पॉइजन 2- ZEE5 की यह वेब सीरीज 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. इसमें बॉलीवुड के एक्टर आफताब शिवदसानी दिखाई देंगे.
सीरियस मैन- नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए खुशखबरी है. वह जल्दी ही एक और वेब सीरीज में दिखाई देंगे जिसका नाम है सीरियस मैन. यह 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
एक्सपायरी डेट- ZEE5 की यह दूसरी वेब सीरीज है जो इसी महीने रिलीज़ होने जा रही है. ये थ्रिलर से भरपूर होगी. यह भी 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है.
स्कैम 1992- हर्षद मेहता की ज़िन्दगी पर बानी यह वेब सीरीज 9 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है.
इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर-2, इंतजार हुआ खत्म, जानें
अंजली भाभी ने खुद बताई शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की वजह, जानें
