बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
वहीं अब हाल ही में फिल्म का नया गाना बिल्ली बिल्ली का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े पंजाबी तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि 1 मार्च दोपहर 12 बजे ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने का टीजर रिलीज होगा।
इस गाने के टीजर में सलमान खान काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं तो वहीं पिंक ड्रेस में पूजा हेगड़े भी काफी कमाल की लग रही हैं। टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब फिल्म के दूसरे गाने बिल्ली बिल्ली का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
‘बिल्ली बिल्ली’ फुल सॉन्ग 2 मार्च को रिलीज होगा। ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग के सिंगर सुखबीर हैं।
सलमान के अलावा फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल और शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सम्जी है।
ये फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले बनी है। सलमान की ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होगी।
