इस होली जमकर थिरकने का है मूड तो इन गानों को बजाइये और रंगों के त्योहार की मस्ती में खो जाइए

होली का त्योहार रंगों का होता है। इस दिन लोग जमकर होली खेलते हैं। अभी से लोग रंग खेलने की प्लानिंग करने लगे हैं। होली के त्‍योहार में सबसे ज्यादा अगर किसी को महत्व दिया जाता है तो वह है गाना।

होली में बॉलीवुड के गाने बजाना तो लाजमी है। क्योंकि बॉलीवुड फिल्मों के गाने हमेशा से ही होली में रंग जमाते आ रहे हैं। अगर इस होली आप भी बॉलीवुड सॉन्ग पर अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करना चाहते हैं तो अपनी प्ले लिस्ट में इन गानों को शामिल कर सकते हैं।

  • रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे..

ये गाना हर होली की शान है। इस सॉन्ग में अमिताभ बच्चन और रेखा हैं। ये 1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’का है। अगर आपको भी इस होली जमकर थिरकना है तो इस गाने को अपने प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

  • आज न छोड़ेंगे… हम तेरी चोली

ये गाना फिल्म कटी पतंग का है। इसमें राजेश खन्ना और आशा पारेख हैं। इस सॉन्ग को सुनते ही आप अपने आपको डांस करने से रोक नहीं पाएंगे।

  • बलम पिचकारी

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का सॉन्ग बलम पिचकारी होली का बहुत फेमस सॉन्ग है। ये गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। इस होली आप भी इस सॉन्ग पर फुल एनर्जी के साथ डांस कर मजे कर सकते हैं।

  • होली खेले रघुवीरा अवध में

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया ये गाना भी आपकी होली की खुशी को दोगुना कर देगा। अगर आप इस होली कुछ धमाकेदार करना चाहते हैं, तो ये गाना आपके लिए बेस्ट है।

  • अंग से अंग लगाना

‘डर’ फिल्म का गाना ‘अंग से अंग लगाना’ सॉन्ग होली की जान है। इस गाने में प्यार और मस्ती को दिखाया गया है। इस होली आप अपने प्ले लिस्ट में इसे जरुर शामिल करें।

  • डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली..

ये गाना साल 2005 में आई फिल्म ‘वक्त- द रेस अगेंस्ड टाइम’ का है। इसे अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा़ पर फिल्माया गया है।

  • बद्री की दुल्हनिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का सॉन्ग ‘बद्री की दुल्हनिया’ भी होली का बेस्ट सॉन्ग है। ये गाना होली के माहौल को और भी रंगीन बना देता है

  • जय जय शिवशंकर (वॉर)

फिल्म ‘वॉर’ का ये सॉन्ग भी आप अपने प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये गाना ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया है। अगर आप इस होली कुछ धमाकेदार करना चाहते हैं तो ये गाना आपके लिए बेस्ट है।

  • होली के दिन दिल मिल जाते हैं

फिल्म शोले का ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ सॉन्ग भी आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये सॉन्ग हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *