एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर दोस्त ने चाक़ू से किया जानलेवा हमला, धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती

बीती रात बॉलीवुड अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर उनके एक मित्र ने चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किये जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें इलाज के लिए मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल मालवी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इस मामले में वर्सोवा पुलिस थाने में FIR भी दर्ज़ करवाई गई है मगर अब तक पुलिस की तौर से इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

मालवी मल्होत्रा हिंदी फिल्मो के साथ-साथ तेलगु और मलयालम फिल्मो में भी अभिनय कर चुकी है. साथ भी कलर टीवी पर आने वाले शो उड़ान में भी यह दिखाई दी थी.

मालवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर इनके 20 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर है.

कोरोना पीड़ित पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती

बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने पति पर हनीमून के दौरान मोलेस्टेशन और मारपीट करने का आरोप लगाया, हुआ अरेस्ट

खुशबू सुंदर ने सुबह कांग्रेस से किया एग्जिट और दोपहर को बीजेपी के घर में ली एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *