एक बार फिर रूह बाबा से रुबरु होंगे फैंस, कार्तिक आर्यन ने किया ‘भूल भुलैया 3’ का ऐलान

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ के सीक्वल का ऐलान कर दिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

दरअसल ‘भूल भुलैया 2’ ने Box Office पर शानदार कलेक्शन किया था। ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस बाद ही इसके सीक्वल का ऐलान किया गया है।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) की जानकारी फैंस को दी है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ‘Rooh Baba Returns Diwali 2024’ वीडियो में अभिनेता रूह बाबा वाले किरदार में नजर आ रहे हैं, और बैकग्राउंड में अमी जे तोमार गाना सुनाई दे रहा है।

कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो अक्षय कुमार से भी फास्ट निकला’ वहीं दूसरे ने लिखा-‘अक्षय कुमार का कैमियो ही करवा दो’।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

गौरतलब है कि ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव मुख्य भमिकाओं में थे। अनीस बज्मी के निर्देशन से बनी ये फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म में रुहान रंधावा उर्फ रूह बाबा का रोल प्ले किया था। यह मूवी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर रही थी।

पहले ही दिन इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके साथ ही ‘भूल भुलैया-2’ कार्तिक आर्यन के करियर की पहली बड़ी ओपनर फिल्म भी बन गई।

Bhool Bhulaiyaa 3 MOVIE ANNOUNCEMENT! | Kartik Aaryan | Anees Bazmee | Bhushan Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *