उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘पठान’ का बहिष्कार करने की मांग की

भाजपा नेताओं ने यह भी मांग की है कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में फिल्म को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करे और निर्माताओं के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करे।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को फिल्म की वेशभूषा और दृश्यों को ‘अश्लील और निंदनीय’ करार दिया। “एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कॉस्ट्यूम बेहद आपत्तिजनक है और गाने को गंदी मानसिकता के साथ शूट किया गया हैं।

गाने के दृश्यों और वेशभूषा को बदल दिया जाना चाहिए, या हमें मध्य प्रदेश में इसकी स्क्रीनिंग पर निर्णय लेना होगा,” मिश्रा ने अभिनेता पर ‘टुकड़े टुकड़े’ गिरोह का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी गाने में वेशभूषा को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया हैं। सिंह ने कहा, “गाने के दृश्य और वेशभूषा अत्यधिक आपत्तिजनक हैं। ऐसी चीजें भारतीय संस्कृति में स्वीकार्य नहीं हैं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *