मुंबई आने वाली फ्लाइट में महिला ने यात्री से कहा -“मराठी बोलो, नहीं तो यहाँ मत रहो”

एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में भाषा को लेकर हंगामा मच गया, जब एक महिला यात्री ने सहयात्री को मराठी बोलने के लिए मजबूर किया। पूरा वाकया मोबाइल कैमरे में माही खान नामक यात्री द्वारा रिकॉर्ड गया।

माही खान ने बताया कि उन्होंने सीट पीछे की तो पिछली सीट पर बैठी महिला की बोतल गिर गई। इसके बाद महिला मराठी में चिल्लाने लगी। “मैंने कहा कि कृपया हिंदी या अंग्रेज़ी में बात करें मुझे समझ नहीं आ रहा है, तो वह भड़क गई और बोली —’मुंबई आ रहे हो, मराठी बोलना नहीं आता’?’” खान ने कहा।

उन्होंने बताया कि उन्होंने क्रू को बुलाया, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “क्या एयर इंडिया में मराठी बोलना ज़रूरी है?” खान ने क्रू से सवाल किया।

माही खान ने कहा कि वह चार साल से मुंबई में रह रहे हैं और उनके कई मराठी दोस्त हैं, जिन्होंने कभी भाषा को लेकर ज़बरदस्ती नहीं की। “अगर आप किसी को अपनी भाषा सिखाना चाहते हैं तो अपनापन दिखाइए, ज़बरदस्ती नहीं”, उन्होंने कहा।

हाल के महीनों में महाराष्ट्र में गैर–मराठी लोगों को भाषा को लेकर धमकाने के कई मामले सामने आ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *