बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित हो गए है. कल देर रात उन्हें अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली. कुमान सानू की टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है.
सोशल मीडिया पर उनकी कुमार सानू की टीम ने लिखा “अनफॉर्चुनटेली सानुदा को कोरोना संक्रमण हो गया है. आप सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना करें. धन्यवाद.”
फिलहाल कुमार सानू की तबियत एकदम सही है और उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है.
आपको बतादें की कुमार सानू को अपने परिवार से मिलने अमरीका के लॉस एंजेलिस जाना था मगर उन्हें अपना प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा है. कुमार सानू पिछले 9 महीनो से परिवारवालों से दूर रह रहे है. पहले काम की व्यवस्था के चलते और फिर कोरोना और लाकडाउन के चलते.
कुमार सानू ने मीडिया को बताया था की वह 20 अक्टूबर को अपनी बीवी का जन्मदिन मनाकर भारत लौटेंगे. कुमार सानू की बीवी सलोनी ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है “अगर कुमार सानू की तबियत ठीक रहती है तो वह 8 नवंबर को हमारे पास लॉस एंजेलिस आ जाएंगे नहीं तो सारा परिवार दिवाली मनाने उनके पास आ जाएगा.”
