प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सम्भोदित करते हुए कहा की विकसित देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना के खिलाफ बेहतर काम किया है. भारत में प्रति 10 लाख केवल 5500 लोगों को कोरोना हुआ है जबकि अमेरिका और ब्राज़ील में इसकी संख्या बहुत अधिक है.
मौत के आंकड़े पर बात करते हुए मोदी बोले भारत में प्रति 10 लाख लोगों में मृत्यु दर केवल 83 है वही साधन संपन्न देशो में 600 से अधिक है.
प्रधानमंत्री ने कहा की आज सभी देशवासियों के प्रयास से भारत कोरोना के मामले में सम्भली हुई स्तिथि में है.
आइये आपको बताते है प्रधानमंत्री के भाषण के कुछ मुख्या बिंदु.
* कोरोना के खिलाफ भारत ने लम्बा सफर तय किया है.
* कोरोना मरीज़ो के लिए 90 लाख से ज्यादा बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है.
* लॉकडाउन चला गया है पर कोरोना नहीं गया है.
* कोरोना की वैक्सीन आने तक कोरोना की लड़ाई को कमज़ोर नहीं पड़ने देना है.
* मानवता को बचाने के लिए दुनिया भर में युद्ध स्तर पर काम हो रहा है.
* देश में 12 हज़ार क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए है.
* कोरोना टेस्टिंग की करीब 2000 लैब काम कर रही है.
* देश में आर्थिक गतिविधियों में तेज़ी आ रही है.
* जबतक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं.
* मीडिया से अपील कर कहा की आप कोरोना के खिलाफ लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लेकर आये.
* भारत में कोरोना टेस्ट की संख्या जल्द ही 10 करोड़ की संख्या को पार कर जाएगी.
अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए अपने भाषण का अंत किया.
प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी
प्रधानमंत्री ने टीका तैयार होने पर नागरिकों तक उसकी तेजी से पहुंच का आह्वान किया
